- Advertisement -
Pak-Break-Ceasefire: श्रीनगर। पाकिस्तान ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर Ceasefire तोड़ा है। पाक की तरफ अरनिया सेक्टर में गोलीबारी की गई, जिसमें एक जवान जख्मी हुआ है। बताया जा रहा है कि सीमा पार से करीब आधे घंटे तक लगातार गोलीबारी हुई। पाक ने करीब पांच महीने में ही फिर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर तोड़ा है।
बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि पाक रेंजर्स ने सुबह 7 बजे से 7:30 बजे तक गोलीबारी की, जिसका भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। खबर है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवान ट्रैक्टर लेकर फेंस की रिपेयरिंग कर रहे थे, जिसका पाक रेंजर्स ने विरोध किया और फिर जवानों पर फायरिंग की। इससे पहले बुधवार रात करीब पौने 11 बजे पाकिस्तान ने जम्मू एवं कश्मीर के रजौरी में 82MM और 120MM मोर्टार दागे थे, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी और उसका पति घायल हो गया था।
- Advertisement -