-
Advertisement
Pakistan और China के पास हैं भारत से अधिक परमाणु हथियार: रिपोर्ट
Last Updated on June 15, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। आर्म्स वॉचडॉग स्टॉकहोम इंटरनैशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) द्वारा जारी इयरबुक 2020 में एक बड़ा खुलासा हुआ है। दुनिया में सुपर पावर बनने की महत्वाकांक्षा रखने वाला चीनी ड्रैगन अब बहुत तेजी से अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा है। वहीं पाकिस्तान (Pakistan) भी अपने परमाणु हथियारों के जखीरे का विस्तार करने में पीछे नहीं है। सिपरी की इयरबुक 2020 के मुताबिक चीन (China) और पाकिस्तान के पास भारत (India) से अधिक परमाणु हथियार हैं। इसमें कहा गया कि चीन के पास 320 परमाणु हथियार (Nuclear Weapon) जबकि पाकिस्तान और भारत के पास क्रमश: 160 और 150 हथियार हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार चीन ने पिछले एक साल में 30 परमाणु हथियार बढ़ाए हैं, वहीं भारत ने 10 एटम बम।
नौ परमाणु हथियार संपन्न देशों के पास हैं कुल 13,400 हथियार
यह निष्कर्ष ऐसे समय में आया है, जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएएसी) स्थित सीमा पर टकराव चल रहा है। इसके अलावा, सीमा के दोनों ओर लद्दाख से लेकर उत्तराखंड और सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश तक सैन्य निर्माण हो रहा है। सिपरी की इयरबुक 2020 लॉन्च का ऐलान करते हुए एक बयान में कहा, ‘चीन अपने परमाणु शस्त्रागार का ‘महत्वपूर्ण आधुनिकीकरण’ कर रहा है और पहली बार एक ‘तथाकथित परमाणु परीक्षण’ विकसित कर रहा है।’ आगे कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान धीरे-धीरे अपने परमाणु बलों के आकार और विविधता को बढ़ा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar: दो भीषण सड़क हादसों में 10 लोगों की गई जान; 18 लोग घायल
चीन ने नई जमीन और समुद्र से दागी जाने वाली मिसाइलें बनाई
जनवरी 2020 तक नौ परमाणु हथियार संपन्न देशों- अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इजरायल और उत्तर कोरिया शामिल हैं। इनके पास कुल मिलाकर 13,400 परमाणु हथियारों का अनुमान लगाया गया है। बता दें कि चीन बहुत तेजी से अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को आधुनिक बना रहा है और संख्या बढ़ा रहा है। चीन पहली अपनी न्यूक्लियर ट्रायड की क्षमता को बढ़ा रहा है ताकि जमीन, हवा और समुद्र से परमाणु हथियारों को दागा जा सके। चीन ने नई जमीन और समुद्र से दागी जाने वाली मिसाइलें बनाई हैं और परमाणु हथियार ले जाने वाला एयरक्राफ्ट बनाया है।