- Advertisement -
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सुंदरबनी से लेकर पुंछ तक नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रविवार से पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी के चलते बॉर्डर पर हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बॉर्डर पर 5 किलोमीटर की रेंज में 84 स्कूलों को 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। पुंछ में प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करके लोगों को अपने घरों में ही रहने के जारी निर्देश दिए हैं।
बता दें कि जम्मू कश्मीर में सुंदरबनी से लेकर पुंछ तक एलओसी पर पाकिस्तानी सेना ने रविवार को रातभर भारी गोलाबारी की। इसमें एक सैन्य अधिकारी तथा तीन जवान शहीद हो गए, जबकि दो सेना के जवान, सीमा सुरक्षा बल का एक एएसआइ और दो स्थानीय नागरिक घायल हो गए। वहीं, भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बावजूद पाकिस्तानी सेना की भारतीय चौकियों और रिहायशी क्षेत्रों में रात भर गोलाबारी जारी रखी। इसके बाद राजौरी के तरकुंडी सेक्टर में पाकिस्तान ने गोले बरसाए। भारतीय सेना की बारूद पोस्ट को भी काफी नुकसान पहुंचाया गया है। इसी के चलते बॉर्डर पर माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
- Advertisement -