- Advertisement -
जम्मू। पाकिस्तान (Pakistan) एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों पर उतर आया है। पाकिस्तान सेना (Pak Army) की ओर से लगातार सातवें दिन नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की गई। रविवार रात पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन (Ceasefire Violation) करते हुए पुंछ जिला के बालाकोट सेक्टर (Balakote Sector) में गोलीबारी की गई। यह गोलीबारी रात करीब साढ़े दस बजे हुए। भारतीय सेना (Indian Army) ने भी इसका माकूल जवाब दिया।
पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर दिगवार और माल्टी सेक्टर में सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर लगातार गोलाबारी की जा रही है। गोलीबारी में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि पहले पाकिस्तान की ओर से रविवार शाम साढे़ पांच बजे गोलीबारी हुई। पाक सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी करने के बाद मोर्टार दागना शुरू कर दिया।
इसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया। गोलीबारी और मोर्टार के धमाके कई किलोमीटर दूर पुंछ तक सुनाई दे रहे थे। नए साल के पहले दिन भी पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की थी। नौशेरा सेक्टर में दो बार पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया था। वर्ष 2020 में पाकिस्तान ने 5100 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।
- Advertisement -