- Advertisement -
क्वेटा। पाकिस्तान के क्वेटा शहर के सिविल अस्पताल में जबरदस्त आत्मघाती हमला हुआ। हमले में लगभग 55 लोगों के मारे जाने व 30 से अधिक के घायल होने की सूचना है। मृतकों में 18 वकील भी शामिल हैं। हमले से पूर्व सोमवार सुबह बलूचिस्तान बार एसोसिएशन के पूर्व प्रेसिडेंट एडवोकेट बिलाल अनवर की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि कासी की गाड़ी पर सोमवार सुबह ही कुछ हमलावरों ने गोली चलाई थी, जिन्हें इस अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां उनकी मौत हो गई।
अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन बलूचिस्तान के चीफ मिनिस्टर सनाउल्लाह जेहरी ने इस हमले के पीछे भारत की खुफिया एजेंसी रा का हाथ बताया है। हमले के बाद अभी अस्पताल में हवाई फायरिंग हो रही है। पुलिस ने अस्पताल को घेर लिया है। इस हमले के बाद क्वेटा शहर के सभी अस्पतालों में इमरजैंसी लागू कर दी गई है। ब्लूचिस्तान के गृह मंत्री सरफराज बुगती ने इसे सुरक्षा चूक का मामला बताया है।
नवाज शरीफ ने की निंदा
प्रधानमंत्री नवाज शराफ ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के हमले सहन नहीं किए जाएंगे। उन्होंने हमले के दोषियों केा पकड़ने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि शहर की शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
- Advertisement -