- Advertisement -
नई दिल्ली। अभी कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया था कि भारत ने एक ‘सीक्रेट न्यूक्लियर सिटी’ बनाई है, जिसके चलते दक्षिण एशिया में रणनीतिक संतुलन बिगड़ने का खतरा है। अब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने भारत पर हिंद महासागर की सुरक्षा पर खतरा पैदा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने भारत द्वारा परमाणु शक्ति के विस्तार से हिंद महासागर में शांति पर उत्पन्न खतरे को लेकर चिंता जताई है। अजीज ने कहा कि हिंद महासागर में परमाणु परीक्षण से पूरा क्षेत्र अस्थिर होगा, ये खतरा भविष्य में और बढ़ने की संभावना है। वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने आरोप लगाया है कि भारत ने परमाणु हथियारों का जखीरा जमा किया है। उनका आरोप है कि भारत ने अंतर-महाद्वीपीय मिसाइलों का परीक्षण भी किया है।
- Advertisement -