- Advertisement -
इस्लामाबाद। तकरीबन कंगाल हो चुके पाकिस्तान में एक फोटोग्राफर रिजवान ने महज 20 हजार रुपए खर्च कर अपनी शादी को शाही बना दिया। पाकिस्तान के 20 हजार रुपए भारत में 10 हजार रुपए के बराबर होते हैं।
रिजवान ने महंगे कपड़े और ढोल नगाड़ों के बीच शादी न करके, शानदार खाने पर खर्चा किया। उन्होंने शादी में चुनिंदा दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाया। पूरा खर्चा वलीमें में किया। उन्होंने शादी का रिसेप्शन घर की छत पर ही किया। सजावट उनके पिता ने की। इस शादी में सिर्फ 25 लोग ही आए थे। निकाह करने के बाद उन्होंने घर की छत पर ही रिसेप्शन दिया।
I set my max budget at Rs. 20,000. A friend lent his cooks, I bought the chicken and masalay from that money and helped prepare it all. Wife cooked khattay alu as a starter. Dad bought fairy lights n put them up on the terrace.
— Rizwan. (@RizwanPehelwan) December 22, 2018
ट्विटर पर रिजवान ने अपनी स्टोरी शेयर करते हुए कहा कि मेन्यू में चिकन टिक्का, सीख कबाब, पथूरे चने हलवा, स्ट्रॉबेरीज थी। मैंने शादी का बजट 20 हजार रुपये रखा था। मैंने दोस्त के रसोइयों की मदद ली। चिकन और मसाले खरीदकर लाया और खाना बनवाने में मदद की।
पत्नी ने स्टार्टर में खट्टे आलू बनाए। मेरे पिता ने घर की छत को झालर से सजाया।’ उन्होंने लिखा- मैंने पड़ोस के इलेक्शन कमेटी से 25 कुर्सियां उधार ली। मैं मीठा लाना भूल गया था तो दोस्त आइस क्रीम और स्ट्रॉबेरीज ले आया। वह खाने के लिए टेबल भी खरीद लाया।
- Advertisement -