- Advertisement -
केलांग। जिला लाहुल स्पीति (Lahul Spiti) के फूड़ा के पास वाहन के खाई में गिरने से एक महिला की मौत (Death) हो गई है। वहीं, महिला का पति और दो बच्चे घायल हैं। घायलों (Injured) को केलांग अस्पताल (Hospital) में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि जिला कांगड़ा के पालमपुर (Palampur) का एक परिवार त्रिलोकीनाथ के दर्शनों के लिए निकला था।
उन्होंने मनाली (Manali) से एक टैक्सी हायर की। फूड़ा के पास गाड़ी करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में सीमा शर्मा (47) पत्नी युगल किशोर निवासी पालमपुर कांगड़ा की मौत हो गई। वहीं, युगल किशोर (48), अन्नया (17) व आदित्य (12) घायल हो गए। घायलों को केलांग अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। जीप को मंडी निवासी यादविंद्र (26) चला रहा था। हादसे में चालक सुरक्षित है। उदयपुर तहसीलदार ने प्रशासन की तरफ से 10-10 हजार फौरी राहत प्रदान की है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -