- Advertisement -
Panchayati Raj Congress : धर्मशाला। चुनावी वर्ष में कांग्रेस ने संगठन की मजबूती को कदमताल शुरू कर दी है। लंबे समय से निष्क्रिय से हो चुके राजीव गांधी पंचायती राज संगठन को भी नए जोश के साथ सक्रिय किया गया है। संगठन की कमान पूर्व में भी संगठन के प्रदेश महासचिव और कांगड़ाए चंबा एवं हमीरपुर जिला के प्रभारी रहे राम गोपाल शर्मा को सौंपी गई है। राम गोपाल शर्मा ने नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मिशन रिपीट को सार्थक करने के लिए कार्य भी शुरू कर दिया है। राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष का पद संभालने के बाद बुधवार को राम गोपाल शर्मा ने प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।
राम गोपाल शर्मा ने धर्मशाला में कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खु के निर्देशानुसार कार्यकारिणी में उन्हीं लोगों को शामिल किया गया है जो संगठन का काम कर सकता है। शर्मा ने बताया कि उन्होंने स्वयं पूरे प्रदेश का दौरा करके संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन किया है जो कि पूरी निष्ठा से संगठन से जुड़े हुए हैं। उन्होनें बताया कि इसके साथ ही जिलाध्यक्षों को भी निर्देश दिए हैं कि वह दस दिन के भीतर जिला कार्यकारिणी बनाकर का गठन करें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर की कार्यकारिणी में केवल उन्हीं लोगों को तरजीह दी जाए जो सच्चे मन से संगठन से जुड़े हैं और कम से कम पंचायती राज चुनाव लड़े हों।
कार्यकारिणी का गठन, मिशन रिपीट को देंगे टिप्स
प्रदेश कार्यकारिणी में महासचिव के पद पर मोहिंद्र सिंह राणा, मलेंद्र राजन, मुकेश जसवाल, जितेंद्र गुलेरिया, लाल सिंह और वीना शर्मा की तैनाती की गई है। उपाध्यक्ष के पद पर विक्रम सिंह उर्फ छुन्नाए प्रेम चंद ठाकुरए दिनेश शाहए रजिंद्र राणाए अमना कुमारीए सुमेर राणा को जगह दी गई है। वहीं, निर्मल चौहान, अलक नंदा हांडा को सचिव का कार्यभार सौंपा गया है तो सीता राम शर्मा और मानक चंद वर्मा को सलाहकार नियुक्त किया गया है। पंजाब सिंह को कैशियर और रीता सहगल व राजीव ठाकुर को सचिव बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि कांगड़ा से रंजीत सिंह चौधरीए नूरपुर से नरेंद्र मनकोटिया, बिलासपुर से रजिंद्र सिंहए सुंदरनगर से चमन लाल, मंडी से दलीप सिंह, सोलन से लायक राम, ऊना अवतार सिंह, चंबा से करतार ठाकुर, सिरमौर से यशपाल चौहान, पालमपुर से रंजीत सिंह, देहरा से जय प्रकाश वालिया, हमीरपुर से लेख राज ठाकुर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। राम गोपाल ने बताया कि हर ब्लॉक में पंचायती राज प्रकोष्ठ के सदस्य मौजूद होंगे और मिशन रिपीट के लिए इन्हें टिप्स भी दिए जाएंगे।
- Advertisement -