-
Advertisement
पंडित जगदीश बने अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के जिला अध्यक्ष
Last Updated on March 22, 2020 by Deepak
नाहन। पंडित जगदीश भारद्वाज को अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था (इकाई जगत कल्याण) को जिला सिरमौर का अध्यक्ष बनाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित वशिष्ट दूबे, प्रदेश अध्यक्ष पंडित भवानी शंकर, राज्य प्रभारी विनोद डोगरा व राज्य सचिव अनिल शर्मा ने यह नियुक्ति की है। सैनधार की कोटला मोलर पंचायत के रहने वाले पंडित जगदीश भारद्वाज 20 वर्षों तक नाहन में माता राजराजेश्वरी मंदिर पुलिस लाइन नाहन में पुजारी हैं।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंगः हिमाचल में 1237 लोगों ने की है Coronavirus प्रभावित देशों की यात्रा, पढ़ें लिस्ट
जगदीश भारद्वाज की ताजपोशी से ब्राह्मण समुदाय में खुशी की लहर है। परमेश्वर शर्मा, अमित शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, रामेश्वर शर्मा, सूरत राम शर्मा, बाबूराम शर्मा, राजेश शर्मा, सुनिल शर्मा, देवीदत्त शर्मा, विजयराम शर्मा, कथा वाचक इंद्र पाल शर्मा आदि ने बताया कि जगदीश भारद्वाज के जिला अध्यक्ष बनने से ब्राह्मण समाज को मजबूती मिलेगी।