-
Advertisement
महेंद्र पर बरसा रहा था फूल,धड़ाम से नीचे गिरा Paraglider
Last Updated on January 26, 2020 by Sintu Kumar
बिलासपुर। जिला में मनाए जा रहे गणतंत्र दिवस में उस समय अफरा-तफरी मच कई जब वहां एक बड़ा हादसा हो गया। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मुख्यातिथि आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर पर फूल बरसाने वाला पैराग्लाइडर अचानक से नीचे गिर गया। हालांकि उसे ज्यादा चोटें नहीं आईं। बताया जा रहा है कि पैराग्लाइडर बैलेंस बिगड़ने के कारण नीचे गिरा था। पैराग्लाइडर ने बताया कि जब वह नीचे उतर रहा था। तो लैंडिग के कुछ ही सेकेंड पहले उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। उसे वहां मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत उठाया। उसे हल्की चोटें लगी थीं। इसके बाद आईपीएच मंत्री ने इस पैराग्लाइडर को मंच पर सम्मानित भी किया।