-
Advertisement
Kangra जिला में ये दो माह नहीं हो सकेगी पैराग्लाइडिंग, लगाई रोक
Last Updated on July 17, 2020 by Vishal Rana
धर्मशाला। कांगड़ा (Kangra) जिला में एयरो स्पोर्ट्स तथा पैराग्लाइडिंग (Paragliding) गतिविधियों के आयोजन पर रोक लगा दी है। यह रोक 15 जुलाई से 15 सितंबर तक की अवधि तक लगाई गई है। मानसून (Monsoon) के चलते यह फैसला लिया गया है। अगर कोई इस अवधि के दौरान इन गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लगाई जाएगी। उप निदेशक, पर्यटन एवं नागर विमानन कांगड़ा सुनयना शर्मा ने जानकारी दी है कि मानसून के चलते 15 जुलाई से 15 सितंबर तक की अवधि के दौरान जिले में एयरो स्पोर्ट्स तथा पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के आयोजन की मनाही रहेगी।
यह भी पढ़ें: धर्मशाला में पैराग्लाइडर Crash, चार घंटे तक पेड़ पर फंसे रहे दो पायलट
उन्होंने कहा कि यह निर्णय लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत एयरो स्पोर्ट्स नियम 2004 एवं संशोधन नियम 2008 के अंतर्गत लिया गया है। बता दें कि कांगड़ा का बीड़-बिलिंग (Beed Billing) क्षेत्र पैराग्लाइडिंग के लिए काफी मशहूर है। यहां देश-विदेश से लोग पैराग्लाइडिंग करने आते हैं। बैजनाथ के साथ पड़ते इस क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग विश्व कप भी करवाया आयोजित होता है। पैराग्लाइडिंग के दौरान कई लोगों की जान भी गई है। इसी के चलते मानसून के दौरान 15 जुलाई से 15 सितंबर तक एयरो स्पोर्ट्स तथा पैराग्लाइडिंग गतिविधियों पर रोक रहती है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group