-
Advertisement
Lockdown में घर से दूर फंस गए मां-बाप तो पुलिस ने बच्चों के लिए थाने में खोल दिया स्कूल
नई दिल्ली। लॉकडाउन की वजह काफी लोग घर से कहीं दूर फंसे हुए हैं। सरकार कोशिश कर रही है कि लोगों को उनके घर पहुंचाया जाए लेकिन और भी कई लोग हैं जो ऐसे लोगों की किसी ना किसी तरीके से मदद कर रहे हैं। दिल्ली (Delhi) के ग्रेटर कैलाश (Greater Kailash) में दो स्कूल जाने वाली लड़कियां और तीन अन्य बच्चों के माता-पिता लॉकडाउन (Lockdown) के कारण घर नहीं लौट पाए तो पुलिस बच्चों को पुलिस स्टेशन ले आई।
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन की मेमरी हो गई है Full और स्पीड हो गई Slow तो आजमाएं ये ट्रिक
10 अप्रैल से रोजाना एक घंटे करवाई जा रही पढ़ाई
बच्चियां कैलाश कॉलोनी के एमसीडी आदर्श स्कूल में पढ़ाई करती हैं। एक बच्ची पहली कक्षा और दूसरी बच्ची चौथी कक्षा में पढ़ रही हैं, वहीं तीन बच्चे स्कूल (School) में पढ़ाई नहीं करते हैं। बच्चों के लिए स्टाफ ने पुलिस स्टेशन में ही स्कूल बना दिया और वहां उनकी पढ़ाई चल रही है। हेड कॉन्सटेबल तारा चंद और नीलम रोज उनको पढ़ाने आती हैं। दोनों उन्हें राइम्स, एल्फाबेट, रंग और बॉडी पार्ट्स की पढ़ाई करवा रही हैं। 10 अप्रैल से बच्चों को रोज 1 घंटे पढ़ाई कराई जा रही है। शुरुआत में माता-पिता पुलिस को अपने बच्चों को पढ़ाने की अनुमति देने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन बाद में वो मान गए।
यह भी पढ़ें: Yuvraj के साथ अफेयर को लेकर Preity Zinta ने तोड़ी चुप्पी, किया चौंकाने वाला खुलासा
वरिष्ठ अधिकारियों ने इसका पालन किया और बोर्ड, रंग पुस्तक और अन्य स्थिर सामग्री प्रदान की। इसकी शुरुआत 10 अप्रैल से हुई, जब पुलिस कॉलोनी की निगरानी के लिए पहुंची और जरूरतमंद लोगों को खाना दिया। तभी उनको बच्चों के बारे में पता चला और उनको वो ग्रेटर कैलाश पुलिस स्टेशन ले आई। उन्होंने बच्चों को खाना और मास्क भी प्रदान किए। पुलिस ने बच्चों को पढ़ाने का फैसला लिया, ताकी वो लॉकडाउन के दौरान भी पढ़ाई से जुड़े रहें और वक्त व्यतीत होता रहे। बढ़ती गर्मी के कारण पुलिस स्टाफ उनको 5 बजे से 6 बजे तक पढ़ाता है।