- Advertisement -
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood actress) परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें अपनी बढ़ती उम्र को लेकर चिंता नहीं है बल्कि इस पर गर्व है। मंगलवार को 31 वर्ष की हुईं परिणीति ने कहा, ‘ऐक्टर्स के तौर पर हमारा जवान और फिट दिखना ज़रूरी होता है लेकिन इसका बढ़ती उम्र से क्या लेना-देना? हम किसी भी उम्र में फिट दिख सकते हैं।’ बता दें कि एक बार ऐसा समय आया जब परीणीति ने सुंदर और ग्लैमरस दिखने के लिए परी ने 10 लाख रुपए खर्च किए थे। तो कभी उनके लाइफ में एक समय ऐसा भी आया जब उनके पास ढेरों डिग्रियां रहने के बावजूद 2 हजार के वेतन पर काम करना पड़ा था।
एक समय में परिणीति काफी हेल्दी थीं, लेकिन उन्होंने अपने आप काफी ज्यादा बदलाव कर लिया और ऐसा करने के लिए उन्हें अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया था। परी का जन्म 22 अक्टूबर, 1988 अंबाला, (Ambala) हरियाणा में हुआ था। वो स्कूली दिनों में पढ़ाई में भी काफी होशियार थीं। कहा जाता है कि उन्होंने कक्षा 12वीं में इंडिया टॉप किया था और इसके लिए उन्हें नेशनल स्तर पर सम्मानित किया गया था। परी ने सुपरहिट फिल्म “इश्कजादे” से बॉलीवुड में कदम रखा था। “इश्कजादे” में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की बेहतरीन रोमांटिक केमिस्ट्री खूब पसंद की गई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था।
- Advertisement -