- Advertisement -
मुंबई। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सिलसिला नया नहीं है अक्सर सभी को इसका शिकार होना पड़ता है।बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने बालों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं लेकिन परिणीति ने भी इन ट्रोल्स को अपने कूल अंदाज में ऐसा जवाब दे दिया कि सबकी बोलती बंद हो गई। दरअसल, परिणीति ने हाल ही में अपने बालों में कलर करवाया। उन्होंने अपनी नई तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर शेयर कीं तो उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। इसके जवाब में परिणीति ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा कि ये रेड कहा हैं, ये बरगंडी है। इसके बाद सभी ट्रोल्स के मुंह बंद हो गए।
- Advertisement -