- Advertisement -
आज का दौर फैशन का दौर है और आजकल हर कोई पार्टी या शादी में जाने के लिए मेकअप करता ही है। मेकअप से चेहरा खूबसूरत तथा खिला-खिला लगता है। सुंदर और खूबसूरत लोग बहुत जल्दी आकर्षण का केंद्र बनते हैं। हर कोई चाहता है कि वह सबसे अलग और सबसे सुंदर दिखे। इसके लिए जरूरी है कि सही मेकअप हो। वैसे तो शादी या पार्टी में जाने के लिए आजकल महिलाएं और लड़कियां ब्यूटी पार्लर जाती हैं, लेकिन कई महिलाओं को ब्यूटी पार्लर जाने का समय नहीं मिल पाता। इस परेशानी को दूर करने के लिए आप घर पर ही मेकअप कर सकती हैं।
शादी के लिए घर पर मेकअप करने के लिए आप कुछ आसान टिप्स की मदद ले सकते हैं, जिससे आप आसानी से घर बैठे मेकअप भी कर सकती हैं और आप ब्यूटी पार्लर जाने से भी बच जाएंगी। चेहरे पर मेकअप करने के लिए आप सबसे पहले चेहरे को पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे पर किसी अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइजर अपने चेहरे पर लगाएं ताकि चेहरे को नमी मिल सके। मेकअप करने से पहले चेहरे पर चेहरे पर प्राइमर का इस्तेमाल जरूर करें। ताकि चेहरे पर मेकअप अधिक देर तक टिक सके। इसके लिए आप अपनी पसन्द का कोई भी प्राइमर चुन सकती हैं।
गालों को अधिक सुंदर दिखाने के लिए आप गालों पर ब्लश का प्रयोग कर सकती हैं। ब्लश को चेहरे की आवश्यकता के अनुसार जहां पर जरूरत हो वहीं पर लगाएं इसके लिए आप पीच या गुलाबी रंग के ब्लश का चुनाव कर सकते हैं।
आंखों को सुंदर बनाने के लिए आंखों पर आईं लाइनर या मस्कारा लगा सकते हैं। जब भी आप मस्कारा लगाएं तो अपने कपड़ों से मैच करता हुआ मस्कारा न लगाएं तथा इसका प्रयोग समतल रूप में करें। मस्कारा लगाने के बाद आप अपनी आंखों में काजल लगाएं। इसके अलावा यदि आपकी आंखों के नीचे काले धब्बे हैं तो इन्हें छुपाने के लिए आप ब्लेमिश (Blemish) का प्रयोग करें। इससे आंखों के नीचे के काले धब्बे छुप जाएंगे। अपने होठों पर लिपस्टिक लगाने के लिए आप अपने ड्रेस से मैच करती हुई लिपस्टिक चुनें। लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठों पर किसी अच्छे लिप बाम को लगा लें। इससे लिपस्टिक फैलती नहीं है और लिपस्टिक की चमक भी बढ़ती है।
होठों पर लिपस्टिक लगाने के बाद होठों पर लिप लाइनर लगाएं। इसके लिए आप किसी पेंसिल लिप लाइनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे होंठों की खूबसूरती बढ़ती है।
- Advertisement -