- Advertisement -
पालमपुर। पटवार एवं कानूनगो संघ ने पटवारी ट्रेनिंग अवधि को डेढ़ साल से एक साल किए जाने का विरोध किया है। संघ ने मांग की है कि ट्रेनिंग अवधि को दो साल किया जाए। संघ का कहना है कि पटवारियों का कार्य बहुत ही महत्तवपूर्ण है और इसकी महत्ता को मद्देनजर संघ प्रशिक्षण अवधि को दो वर्ष करने की मांग करता है। साथ ही पटवारी ट्रेनिंग पीरियड को सेवाकाल में जोड़ने की भी मांग की है। पटवार एवं कानूनगो संघ जिला कांगड़ा की जिला स्तरीय बैठक मिनी सचिवालय पालमपुर में हुई। इसमें सदस्यों की मांगों व समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह भी मांग की गई कि नायब तहसीलदार के खाली पदों को जल्द पात्रता के आधार भरा जाए। अगर संबंधित श्रेणी में पात्र व्यक्ति न हों तो दूसरी श्रेणी से भरा जाए।
पटवारी से कानूनगो की पदोन्नति के लिए नियमित छह वर्ष की सेवा शर्त को हटाकर दो वर्ष किया जाए। बैठक में जिला प्रधान प्रयारे लाल शर्मा, महासचिव अजय पठानिया, वरिष्ठ उपप्रधान गोपाल राही, पूर्व प्रधान नारायण डोगरा, संगठन सचिव वचित्र सिंह, लेखाकार विवेकानंद शर्मा, तहसील धर्मशाला प्रधान राजेश पटाकू, भवारना प्रधान विजय मन्हास सहित तहसीलों के प्रतिनिध उपस्थित रहे। इस बैठक में विशेष चर्चा की गई कि रेवन्यू विभाग में लागू किए गए स्टाफिंग नार्मस वापस लिए जाए और जो भी पद उक्त नार्मस के तहत समाप्त किए गए हैं, उन्हें जल्द बहाल किया जाए।
- Advertisement -