-
Advertisement
Corona की भेंट चढ़े Mandi District के प्रसिद्ध मेले, देव स्थलों पर पुलिस का कड़ा पहरा
सुंदरनगर। इस समय पूरी दुनिया कोरोना संकट से जूझ रही है। कोरोना ने अर्थव्यवस्था को तो नुकसान पहुंचाया ही है हिमाचल (Himachal) में मेले और अन्य त्योहार भी इसकी भेंट चढ़ चुके हैं। मंडी जिला के दो प्रसिद्ध मेले भी कोरोना की भेंट चढ़ गए। सरनाहुली संक्रांत होने के कारण रविवार यानी आज का दिन मंडी जिला के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन जिला मंडी के देव कमरूनाग और पराशर ऋषि के मेले बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं। इस दिन श्रद्धालु हजारों की संख्या में दोनों देव स्थलों पर आकर देवताओं के सामने शीश नवाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, लेकिन इस वर्ष वैश्विक महामारी कोरोना के कारण मंडी जिला प्रशासन (Mandi District Administration) ने दोनों मेलों पर रोक लगा दी है। इस वजह से लोग ना मेले में आ पाए ना देव दर्शन कर पाए।
यह भी पढ़ें: Bilaspur में दिल्ली से लौटे एक ही परिवार के पांच लोग Corona पॉजिटिव
सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर पुलिस ने 5 स्थानों पर की नाकाबंदी
हालांकि इसके बावजूद लॉकडाउन में बढ़ी हुई ढील के कारण लोगों का जमावड़ा ना लगे इसके लिए बीएसएल थाना पुलिस (BSL Police) द्वारा कड़े प्रबंध किए गए हैं। बीएसएल थाना प्रभारी ने खुद मोर्चा संभालते हुए टीम सहित सुबह रोहांडा से देव कमरूनाग की पवित्र झील तक के पैदल रास्ते और मंदिर में नाकाबंदी की गई है। थाना प्रभारी प्रकाश चंद मिश्रा ने कहा कि कमरूनाग वार्षिक मेले को लेकर एसपी मंडी गुरदेव शर्मा के दिशानिर्देशानुसार सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर 5 स्थानों पर नाकाबंदी की गई है।उन्होंने कहा कि व्यवस्था को लेकर कुल 10 पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। प्रकाश चंद मिश्रा ने कहा कि देव कमरूनाग मंदिर जाने के सभी रास्तों और झील पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेले पर रोक को लेकर पहले भी रोहांडा में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की गई थी जिस कारण रविवार को मेले को लेकर लोगों का आना नहीं हुआ। देव कमरूनाग मंदिर और झील क्षेत्र में पुलिस दल तैनात किया गया है। थाना प्रभारी ने आगामी दिनों में भी लोगों से मंदिर ना जाने का आह्वान किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

