-
Advertisement
बाहरी राज्यों से बिना अनुमति Kangra पहुंचे लोगों की क्वारंटाइन में बिगड़ी तबीयत-Tanda में भर्ती
धर्मशाला। डीसी राकेश प्रजापति ने कांगड़ा (Kangra) जिला के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा के लोगों में वायरस नहीं मिला है, जो यहां पहले से रह रहे थे। अभी तक बाहर से आए लोग ही कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। कांगड़ावासियों से आग्रह है कि बाहर से आने वाले लोगों को आने से मना करें या फिर आ गए हैं तो सूचना दें। उन्होंने बताया कि हैदराबाद से कुछ लोग बिना अनुमति कड़वाल बॉर्डर पर पहुंच गए। उन्हें क्वारंटाइन में रखा गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, अस्पताल टांडा में शिफ्ट किया गया। ऐसे ही बिना अनुमति से गुरुग्राम से एक दंपति पहुंच गए। उनकी भी क्वारंटाइन (Quarantine) में तबीयत बिगड़ी उन्हें भी टांडा (Tanda) शिफ्ट किया गया। उनमें कफ और बुखार के लक्षण हैं। उनके सैंपल चेक किए जा रहे हैं। हो सकता है कि उनमें कोरोना वायरस हो। इसलिए कांगड़ा के लोग सतर्क रहें। अगर कोई बाहर से आया है तो उसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि उन्हें क्वारंटाइन या आइसोलेशन पर खा जा सके।
यह भी पढ़ें: इन जिलों के सरकारी कार्यालयों में कामकाज शुरू, Red Zone को करना पड़ सकता है इंतजार
उन्होंने कहा कि जरूरी वस्तुओं के वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। वाहन चालक लोगों को एक जगह से दूसरे जगह लाने और ले जाने का जरिया ना बनें। उन्होंने कहा कि कुछ चंबा (Chamba) के ऐसे हैं जो कांगड़ा में खेती करते हैं। ऐसे ही कांगड़ा से भी कुछ लोग हैं जो चंबा में खेती करते हैं। ऐसे लोग पास के लिए आइलाइन एप्लाई करें। वेरिफिकेशन के बाद उनके पास जारी किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग कृषि गतिविधियों के नाम झूठे पास बनवाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा ना करें। उन्होंने कहा कि कोरोना को रोकने का दायित्व सरकार और प्रशासन का ही नहीं है। लोगों की जिम्मेदारी है। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना लोगों की खुद की ही सेफ्टी है। लोग नियमों को फोलो करें। अपने आप ही सोशल डिस्टेंसिंग के आदेशों का पालन करें। तीन मई तक जो जहां है वो वहीं रहे। अगर कोई बिना पास कर्फ्यू के बीच घूमता पाया गया तो उसके खिलाफ पहले की तरह ही कार्रवाई की जाएगी।

