-
Advertisement
DGP एसआर मरड़ी से पूछना चाहते हैं सवाल तो करें ऐसा
Last Updated on April 23, 2020 by Deepak
शिमला। अगर कोई हिमाचल पुलिस के डीजीपी (DGP) एसआर मरड़ी से सवाल पूछना चाहता है तो साढ़े पांच बजे से साढ़े 6 बजे तक दूरदर्शन (Doordarshan) के माध्यम से कर सकते हैं। इस बात की जानकारी खुद डीजीपी एसआर मरड़ी ने दी है। उन्होंने कहा कि वह साढ़े पांच बजे से साढ़े 6 बजे तक दूरदर्शन शिमला के स्टूडियो में होंगे। लोगों के सवालों का जवाब देंगे। अगर आपके मन में भी कोई सवाल है तो पूछ सकते हैं। उन्होंने कहा कि 1921 नंबर से आने वाली कॉल को लोग जरूर उठाएं। यह कोविड 19 सर्वे के लिए कॉल है। भारत सरकार द्वारा अधिकृत है।
यह भी पढ़ें: कर्फ्यू उल्लंघन पर पूर्व IAS दीपक सानन सहित आठ लोगों पर FIR, दो गाड़ियां जब्त
डीजीपी ने कहा कि ग्रीन जोन (Green zone) के लोग यह ना सोचें, आप बहुत ही ज्यादा सेफ हैं। ग्रीन जोन से ओरेंज जोन में समय ज्यादा नहीं लगता है। इसलिए सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि बिलासपुर (Bilaspur) में कश्मीरी लेबर के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। वहीं, अस्पताल, राशन की दुकानों और पब्लिक प्लेस में विशेष धर्म के लोगों के साथ भेदभाव हो रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। डीजीपी एस आर मरड़ी ने कहा कि खांसी और बुखार की दवा लेने वाले लोगों की जानकारी केमिस्ट 1077 हेल्पलाइन नंबर पर भी दे सकते हैं। डीजीपी ने कहा कि हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 40 पहुंच गया है। सात पॉजिटिव लोग पिछले कल नेगेटिव हुए हैं। अभी 17 एक्टिव मामले हिमाचल में हैं। अभी तक भी हिमाचल में कोरोना को लेकर स्थिति बेहतर है। हालांकि, देश में मामले बढ़ रहे हैं। लेकिन, मामले बढ़ने की रफ्तार में कमी आई है। पहले तीन दिन के आसपास मामले डबल हो रहे थे अब 7.5 दिन में ऐसा हो रहा है।