-
Advertisement
राशन की दुकानों से खाली हाथ लौटे लोग, CM ने अधिकारियों के साथ की बैठक
Last Updated on March 26, 2020 by saroj patrwal
शिमला। देश व्यापी कर्फ्यू के दौरान लोगों के लिए जहां खाद्य एवं आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने आज अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की वहीं शिमला (Shimla) में लोगों को कई स्थानों पर राशन नहीं मिल पाया। बैठक के दौरान सीएम ने प्रदेश में खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति की जानकारी ली। बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति सचिव अमिताभ अवस्थी, खाद्य एवं आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक आबिद हुसैन, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की निदेशक मानसी सहाय ठाकुर मौजूद थी।
इसी बीच आज प्रदेश में सभी जिलों में कर्फ्यू में ढील दी गई। इस दौरान राजधानी शिमला में राशन की दुकानों पर भीड़ उमड़ी। लेकिन कुछ जगहों पर लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं पर कुछ जगहों पर पुलिस द्वारा समय से पहले ही दुकानें बंद करवाए जाने के भी मामले सामने आए हैं। इन शिकायतों पर शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रशासन ने 12 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी थी लेकिन पुलिस ने मनमानी करते हुए 11 बजे दुकानें बंद करवा दीं। कई लोगों को खाली हाथ घर लौटना पड़ा।