- Advertisement -
जवाली। हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में विधायकोंए मंत्रियोंए विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के यात्रा भत्तों में बढ़ोतरी के विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। लेकिन इस बढ़ोतरी को लेकर प्रदेश में विरोध भी सामने आ रहा है। जवाली में इसका विरोध जताने के लिए लोगों ने कटाक्ष के तौर पर बीजेपी विधायक अर्जुन के आभार जताने वाले पोस्टर जगह.जगह चस्पा कर दिए हैं। पोस्टर पर तो अुर्जन की फोटो के नीचे आभार लिखा गया हैएजबकि ये यात्रा भत्तों में बढ़ोतरी के विरोध जताने का एक तरीका अपनाया गया है।
- Advertisement -