- Advertisement -
हवाना। क्यूबा के लोग इन दिनों कॉन्डम का इस्तेमाल सिर्फ सुरक्षित सेक्स के लिए ना करते हुए हेयरबैंड और गुब्बारे के लिए भी इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां बच्चों की बर्थडे पार्टी में गुब्बारे और महिलाओं द्वारा इसका इस्तेमाल हेयरबैंड की तरह मजबूरी में किया जा रहा है। दरअसल इस देश के लोग अमेरिका द्वारा लगाए गए बैन के कारण ऐसा कर रहे हैं। यहां के लोग मछली पकड़ने के खेल के लिए भी कॉन्डम का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कॉन्डम वाले इन गुब्बारों में सफेद रिबन लगाकर इन्हें समुद्र किनारे उड़ाया भी जाता है।
क्यूबा के लोगों को दशकों से सोवियत मॉडल के केंद्रीयकृत आर्थिक व्यवस्था के कारण दुकान पर अक्सर ही रोजमर्रा की चीजों का अभाव होता है। जिसके चलते चीजों की पर्याप्त आपूर्ति ना होने की वजह से लोग उपलब्ध चीजों से ही अधिकतम जरूरतें पूरी करने की कोशिश करते हैं। हवाना में हेयरड्रेसर का काम करनेवाली एक महिला ने बताया कि, ‘ग्राहक हमारे पास बहुत उम्मीद से आते हैं और हम उन्हें निराश नहीं करना चाहते हैं। हम अपने क्लाइंट को निराश होकर जाने नहीं दे सकते हैं। जब विकल्पों का अभाव है तो हमें जो मौजूद है उसी में से कोई नया विकल्प बनाना होता है।’
- Advertisement -