-
Advertisement
China के खिलाफ फूटा गुस्सा, प्रदेशभर में Chinese सामान के बहिष्कार का लिया संकल्प
Last Updated on June 22, 2020 by Vishal Rana
हिमाचल अभी अभी। लद्दाख की गलवान घाटी में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों को लेकर प्रदेशभर में रोष है। लोग चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। हिमाचल व्यापार मंडल ने ऊना में चाइनीज सामान का बहिष्कार (Boycott) करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सोमेश शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान चाइनीज सामान (Chinese goods) को जलाकर विरोध जताया गया। वहीं, व्यापरियों ने चीनी सामान ना बेचने की शपथ भी ली। व्यापारियों ने केंद्र सरकार से चीन के साथ व्यापारिक रिश्ते खत्म करने की मांग भी उठाई।
इसी तरह जिला सिरमौर की समाज सेविका जीनत खान ने मुस्लिम महिलाओं और अन्य के साथ मिलकर लद्दाख की गलवान घाटी में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि (tribute) दी और शहीदों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। महिलाओं ने इस अवसर पर “चीन धोखेबाज मुर्दाबाद” के नारे भी लगाए गए। जीनत खान ने कहा कि हम महिलाएं घर में कोई भी सामान चीन का बना हुआ इस्तेमाल नहीं करेंगी। अगर कोई भी सामान अब घर में मौजूद है तो हम उस सामान को जला देंगे। चीन के सामान का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगी। जीनत खान ने यह भी कहा कि एक सैनिक का काम दुनिया का सबसे बड़ा मुश्किल काम है। सबसे चुनौतीपूर्ण कर्तव्यों को पूरा करने के लिए माना जाता है। हमारे देश के सैनिक कठिनाइयों के बावजूद हमेशा अपने कर्तव्य को पूरा करते हैं। हमारे देश का प्रत्येक सैनिक अपनी मातृभूमि की सेवा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने के लिए सदैव तैयार रहता है। उन्होंने लोगों से भी विनती की है कि चीन के किसी भी सामान को इस्तेमाल ना करें।
सैनिकों की शहादत पर भाजयुमो ने फूंका चीन का पुतला
सोलन में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Party Yuva Morcha) ने ओल्ड बस स्टैंड पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला तथा चीनी सामान जलाया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा इस अवसर पर चीन के विरुद्ध नारे लगाए तथा वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि सैनिकों के शौर्य से पूरा देश वाकिफ है। जिस पर चीनी सैनिकों ने कूटनीतिक तरीके से हमला किया वह निंदनीय है। सोलन भाजयुमो जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि एलएसी पर धोखे से हमारे 20 जवानों पर हमला किया है। यह एक घिनौना कृत्य है। इस हरकत की देश निंदा करता हैं। उन्होंने कहा कि देश के जवानों पर हमें गर्व है। भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि आज समय आ गया है कि चीन के सामान का बहिष्कार किया जाए। चीन ने देश के विश्वास को तोड़ा है। देश को अपने जवानों की शहादत पर गर्व है। भाजयुमो अध्यक्ष ने लोगों से अपील की है जितना हो सके चाइना के सामान का विरोध करें ताकि स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल हो सकें।
भाजयुमो ने हमीरपुर में शहीद अंकुश को दी श्रद्धांजलि
हमीरपुर में भाजयुमो के सदस्यों द्वारा गांधी चौक पर चीन के पीएम का पुतला जलाया गया और जमकर चीन के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया। वहीं भाजयुमो के उपाध्यक्ष अंकित चोपड़ा ने कहा कि चीन के खिलाफ प्रदेश के हर जिला में चीन के पीएमका पुतला जलाया जा रहा और चीन में बने उत्पादों के बहिष्कार के लिए लोगों के प्रेरित किया जा रहा है। वहीं लोगों से अपने देश में बनी स्वदेशी बस्तुओं के अपनाने की अपील की जा रही है। इस दौरान भाजयुमो के सदस्यो ने शहीद अंकुश ठाकुर को भी श्रदांजलि दी और उनके देश के प्रति दिये बलिदान को याद किया गया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
भाजयुमो ने चंपा पार्क में जलाया चीन के राष्ट्रपति का पुतला, जमकर की नारेबाजी
बिलासपुर। भाजयुमों ने सोमवार को बिलासपुर (Bilaspur) शहर के चंपा पार्क में चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया और चीन के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। इस दौरान गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा व जिला मुख्य प्रवक्ता पवन ठाकुर ने चीन पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि चीन ने हमेशा ही भारत की पीठ पर छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा कि चीन को यह भूल जाना चाहिए कि भारत अब 1962 का भारत नहीं है। मौजूदा समय भारत एक सशक्त राष्ट्र है जोकि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सरहदों पर देश की अखंडता के साथ खिलवाड़ करने वालों को उसी की भाषा में जवाब देने में सक्षम है।