- Advertisement -
रतन लाल/घुमारवीं। फोरलेन की जद में आए मकान के स्थान पर कंपनी द्वारा नया मकान न बनाने और प्रभावित की अनदेखी किए जाने के खिलाफ लोगों ने आज जमकर गुब्बार निकाला और नारेबाजी की।प्रभावित के समर्थन में बुधवार को सड़क पर उतरे सैकड़ों ग्रामीणों ने कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उधर,फोरलेन निर्माण कंपनी की ओर से कोई भी अधिकारी प्रभावित से मिलने नहीं पहुंचा है।
यहां पर लोगों के रोष को देखते हुए मौके पर पुलिस की टीम भी मौजूद है। जाहिर है कि ग्राम पंचायत डमाली के तहत गांव छत में बीते वर्ष फोरलेन निर्माण कंपनी की कथित लापरवाही की वजह से स्थानीय निवासी शक्ति सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक तरफ बेटी की शादी के लिए तीन महीने बाकी थे कि शक्ति सिंह का रिहायशी मकान जमींदोज हो गया और उनका परिवार सड़क पर आ गया।
फोरलेन कंपनी ने शक्ति सिंह की आंखों के आंसू पोंछने के लिए एक किराए का मकान उपलब्ध करवा दिया और जल्द ही नया मकान बनाने का आश्वासन भी दे दिया। एक साल के भीतर शक्ति सिंह ने पूर्व पंचायत प्रधान अधिवक्ता सर्वजीत सिंह के साथ फोरलेन कंपनी के कार्यालय में कई चक्कर लगाए, लेकिन कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शक्ति सिंह ने बताया कि कंपनी ने जो भी जमीन हेतु दस्तावेज मांगे व फोरलेन कंपनी के कार्यालय कुड्डी में जमा करवा दिए, लेकिन एक महीना बीत जाने बाद कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा।
उन्हें मजबूरन फोरलेन निर्माण सड़क पर परिवार सहित चक्का जाम करना पड़ा। शक्ति सिंह परिवार सहित सड़क पर बैठे हैं। बुधवार को उनके समर्थन में कई ग्रामीण उतरे और रोष प्रदर्शन किया। उधर एसडीएम झंडूता परवीन शर्मा ने कहा कि प्रभावित परिवार को जल्दी इंसाफ दिलवाया जाएगा। प्रशासन भी प्रभावित परिवार के साथ है। डमाली पंचायत के छत गांव में चले विवाद को जानने के लिए एसडीएम झंडूता परवीन शर्मा, तहसीलदार अपूर्व देवगन आईएस, बीडीओ प्रकाशचन्द तथा एएसआई राजकुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरलेन कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
- Advertisement -