-
Advertisement
महिला मौत मामलाः मायका पक्ष ने Kangra बाजार में प्रदर्शन कर आरोपियों को मांगी फांसी
Last Updated on February 4, 2020 by Sintu Kumar
कांगड़ा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, अस्पताल टांडा (Dr. Rajendra Prasad Medical College, Hospital Tanda) में गर्भवती महिला की मौत के मामले में आज मायका पक्ष ने कांगड़ा बाजार में विरोध-प्रदर्शन किया। दहेज की मांग करने वालों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग उठाई। पुलिस इस मामले में महिला के पति, सास व ससुर को गिरफ्तार (Arrest) कर चुकी है। लेकिन मायका पक्ष के लोग अभी भी गुस्से में हैं।
यह भी पढ़ें: बगीचे से घास लेकर लौट रही महिला खाई में गिरी, Hospital पहुंचने से पहले तोड़ा दम
बता दें कि गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत के बाद मायके वालों द्वारा सोमवार को भी हंगामा किया था। सोमवार सुबह ही टांडा के इंमरजेंसी वार्ड के बाहर कांगड़ा से सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए थे। पोस्टमार्टम नहीं होने देने पर अड़ गए। ऐसे में हंगामा बढ़ता देख एसएसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन भी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझाया। उन्होंने लोगों से समझाया कि महिला के पति को गिरफ्तार कर नगरोटा थाना में रखा गया है। इस बात की पुष्टि होने के बाद मायके वाले पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी हुए। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।