-
Advertisement
भारत की इन जगहों में छिपा गहरा राज, विज्ञान भी नहीं खोज पाया जवाब
Last Updated on February 26, 2022 by sintu kumar
भारत में कई जगहें एलियंस (Alien) की वजह से तो कई भूतों की वजह से रहस्यमयी मानी जाती हैं। इन जगहों से जुड़ा रहस्य क्या है। इसका जवाब आज तक विज्ञान (Science) भी नहीं खोज पाया। भारत की इमारतें ना जाने कितने दशकों के इतिहास को संजोए बैठी हैं। भारत (India) जितना ऐतिहासिक है, उतना रहस्यमय भी है। आज आपको देश की कुछ ऐसी ही रहस्यमयी जगहों के बारे में बताते हैं।
यह भी पढ़ें:रात में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं भारत की ये जगह, जरूर करें विजिट
शापित गांव
राजस्थान (Rajasthan) के कुलधरा गांव की आबादी कभी 1500 हुआ करती थी, लेकिन एक दिन रातोंरात सभी लोग गायब हो गए। तब से लेकर आज तक कोई उस गांव में नहीं बस पाया है। लोग दावा करते हैं कि यह गांव करीब 200 सालों से वीरान पड़ा है। यह गांव जैसलमेर (Jaisalmer) से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह गांव 1291 में पालीवाल पंडितों द्वारा बसाया गया था। एक दिन अचानक लोग रात में गायब हो गए, तब से ही इस गांव को भुतहा मान लिया गया। तब से ही लोग इस गांव को भुतहा कहते हैं, लेकिन लोग कहां चले गए यह रहस्य आज तक बना हुआ है।
दमस बीच
गुजरात (Gujarat) के समुद्री तट पर स्थित दमस बीच भी रहस्य से भरा हुआ है। यहां पर हमेशा पर्यटक आते रहते हैं। पर्यटक इस बीच का जमकर लुत्फ उठाते हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की बातें सुनने के बाद अच्छे-अच्छों की रूह कांप जाती है। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस बीच पर अदृश्य ताकतें रहती हैं। सूर्य के अस्त होने के बाद इस बीच पर चीखने.चिल्लाने की आवाजें सुनाई देती हैं। किसी समय यहां कब्रें हुआ करती थीं।
डीसूजा चॉल
डीसूजा चॉल, महिम, मुंबई (Mumbai) में स्थित है। दावा किया जाता है कि इस चॉल के आसपास एक भूतनी की आत्मा भटकती है। यह करीब 25 साल पहले इसी चॉल में रहती थी। वह एक रात कुएं पर पानी भरने गई थी, तभी गलती से कुएं में गिर गई और मर गई। फिलहाल अब यह कुआं बंद कर दिया गया है। लोगों का दावा है कि तब से ही उसकी आत्मा चॉल में भटक रही है।
जीपी ब्लाक
मेरठ (Meerut) के इस इलाके के बारे में कई रहस्य हैं। बताया जाता है कि यहां लाल रंग की साड़ी पहनकर एक औरत कभी बिल्डिंग के ऊपर तो कभी बिल्डिंग से बाहर आते हुए दिखती है। कुछ लोगों का दावा है कि यहां चार लड़कों को घर में टेबल पर बीयर पीते भी देखा गया है। इन अजीबोगरीब घटनाओं की वजह से लोगों ने अब इसके अंदर नहीं जाते हैं।
दिल्ली कैंट
दिल्ली कैंट (Delhi Cantt) से जाने वाले लोग अजीबोगरीब दावा करते हैं। उन लोगों का दावा है कि यहां से जाने पर सफेद साड़ी पहने एक लड़की दिखाई देती है और वो लोगों से लिफ्ट मांगती है। अगर कोई लिफ्ट नहीं देता है, तो वह उसके पीछे दौड़ती है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…