- Advertisement -
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के तब्लीगी जमात में शामिल लोगों को आइसोलेशन (Isolation) में रखा गया है। लेकिन ये लोग वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बुरा बर्ताव कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जमात में शामिल ये लोग बिना कपड़ों के घूम रहे हैं और नर्सों (Nurse) को भी अश्लील इशारे कर रहे हैं। इस घटना के बाद अस्पताल के सीएमओ (CMO) ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जमातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अस्पताल प्रशासन (Hospital administration) का कहना है कि जमात के लोग डॉक्टर और नर्सों से बीड़ी -सिगरेट की मांग कर रहे हैं। अस्पताल स्टाफ का कहना है कि जमात के लोग गंदे और अश्लील गाने तेज आवाज में गा रहे हैं, जिससे वहां मौजूद लोगों को भी परेशानी हो रही है। पुलिस का कहना है कि जिन 6 लोगों पर ये आरोप लगाए गए हैं अब उनके भी बयान दर्ज किए जाएंगे। इससे पह्लोए भी एक आइसोलेशन सेंटर में जमात के कुछ लोगों ने डॉक्टरों और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया है। बताया गया था कि ये सभी लोग जगह-जगह थूक रहे हैं।साथ ही ये डॉक्टरों और कर्मचारियों पर भी थूक रहे हैं। इस तरह से वायरस के फैलने का खतरा और भी बढ़ जाता है।
- Advertisement -