- Advertisement -
सुरेश रंजन/नेरवा। विधायक बनने के बाद पहली बार बलबीर सिंह वर्मा नेरवा पहुंचे। यहां पर लोगों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक बलबीर सिंह वर्मा ने लोगों को आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूरे चाैपाल विस सहित नेरवा में विकास की कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रदेश सरकार के सहयोग से यहां पर हर संभव विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह विधायक बने हैं, लोगों की सेवा करने के लिए। इसके लिए वह हमेशा ही तैयार रहेंगे।
इसके बाद उन्होंने बयानों में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलकूद गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। खेलों से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। इस मौके पर बीजेपी मंडल अध्यक्ष चैपाल मंगतराम शर्मा, विधान परिषद के प्रधान एलएस पोटन, आत्माराम डोगरा, बीडीसी सदस्य शशि चैहान व प्रधान ग्राम पंचायत थाना प्रताप शर्मा आदि मौजूद थे।
- Advertisement -