- Advertisement -
शाहपुर। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लांच किए गए शक्ति प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके साथ जोड़ा जाएगा, जिससे लोग कांग्रेस की गतिविधियों से अवगत होंगे। यह बात रविवार को रैत में कांग्रेस कार्यालय में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में युवा कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानियां ने कही। यह बैठक कांग्रेस कार्यलय रैत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशवनी चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
केवल सिंह ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता से शक्ति प्रोजेक्ट से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अब हर बूथ पर कमेटियां बनाई जाएंगी, और पार्टी को मजूबत किया जाएगा। इस दौरान पठानिया ने बीजेपी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को बिल्कुल रोक कर रख दिया गया है और बदले की भावना से काम किये जा रहे हैं। कर्मचारियों को तबादला करके प्रताड़ित किया जा रहा है।
पठानिया ने कहा कि भारी बारिश की बजह से जो शाहपुर हल्के में नुकसान हुआ है उसका सरकार को जल्द ही भरपाई करनी चाहिए। पठानिया ने कहा कि आने वाले समय में जनता इसका जवाब लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में वोट डाल कर देगी।
- Advertisement -