-
Advertisement
Nadda और जयराम सहित ये होंगे बीजेपी के स्थाई आमंत्रित सदस्य, हुई घोषणा
Last Updated on March 9, 2020 by Deepak
शिमला। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल (Dr. Rajeev Bindal) ने प्रदेश कार्यसमिति के स्थाई आमंत्रित सदस्यों, पूर्णकालिक विस्तारकों, सह मीडिया प्रभारी व प्रकोष्ठों के संयोजकों व सह संयोजकों की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें :- राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर BJP का पैनल तैयार, अब हाईकमान के पाले में गेंद
इसमें बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, पूर्व सीएम शांता कुमार, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, कृषि मंत्री डॉ रामलाल मार्कंडेय, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री विरेंद्र कंवर, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, परिवहन एवं वन मंत्री गोविंद ठाकुर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सहजल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक नरेंद्र बरागटा, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, केसीसी बैंक के चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, चेयरमैन हिमफैड गणेश दत, कपिल देव सूद (Shimla), महेश्वर सिंह (कुल्लू) व हंसराज (चुराह) को स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
इसी प्रकार संसदीय पूर्णकालिक विस्तारकों में प्रियव्रत शर्मा को शिमला संसदीय क्षेत्र, अक्षय भरमौरी को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र, रामप्रकाश पटियाल को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र तथा सुरेश शर्मा को मंडी संसदीय क्षेत्र का पूर्णकालिक विस्तारक लगाया गया है। डॉ. बिंदल ने रजत ठाकुर (धर्मपुर) जिला सुंदरनगर को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाया है। इसी तरह अंशुल बंसल को कानून एवं विधिक विषयक विभाग का प्रदेश संयोजक, रमेश चोजड़ को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, विनय शर्मा को पर्यटन प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, विवेक डोगरा को सह संयोजक तथा नवीन शर्मा को पंचायतीराज प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है।