- Advertisement -
पांवटा साहिब। शिलाई निवासी एक व्यक्ति ने जहर निगल लिया, जिसे बाद में उनके पुत्र पांवटा साहिब के निजी अस्पताल में ले आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मदन सिंह (54) पुत्र मुंगल सिंह निवासी कांटी मशवा ने आज दोपहर टमाटर में डालने वाली दवा जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर होती देख परिजन उसे पांवटा साहिब स्थित सरकारी अस्पताल में ले आए।
फिलहाल उन कारणों का पता नहीं लगाया जा सकता है, जिस कारण मदन सिंह ने जहरीला पदार्थ निकल लिया है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त उसने जहरीली दवा निगली थी उस वक्त वह घर में अकेला था, उसके दोनों लड़के अपने काम पर गए हुए थे और दोनों बहुएं जंगल में घास लेने गई हुई थीं। वह घर में अपने 5 साल के पोते के साथ अकेला था। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
- Advertisement -