- Advertisement -
नादौन। थाना क्षेत्र नादौन ( Nadaun)के अंतर्गत बड़ा क्षेत्र के बटाहली गांव में एक व्यक्ति ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या (Committed suicide) कर ली। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति मानसिक रुप से परेशान रहता था। मृतक की पहचान 37 वर्षीय जोगेंद्र सिंह पुत्र गंगाराम के तौर पर हुई है। शुक्रवार सुबह 5 बजे जब जोगेंद्र की पत्नी सो कर उठी तो देखा कि घर के बाहर बरामदे में फंदे के साथ लटका हुआ था। यह देखकर जब उसने शोर मचाया तो गांव वालों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: घास काटने की मशीन ठीक कर रहा था, अनजाने में चला दी मशीन
जोगेंद्र पेशे से पेंटर (Painter) था तथा घर में अकेला रहता था। उसकी पत्नी भी मायके में ही रहती थी, परंतु गत दो-तीन दिनों से वह अपने पति के साथ ही रह रही थी। पत्नी ने बताया कि गत रात रोजाना की तरह दोनों ने भोजन किया और सोने चले गए। उसने बताया कि रात के समय उसका पति कब उठकर बाहर चला गया उसे पता ही नहीं चला। सुबह जब करीब 5 बजे वह उठी तो जोगेंद्र बिस्तर पर नहीं था। तब उसने बाहर जाकर देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। जोगेंद्र का एक 3 साल का बेटा भी है। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
- Advertisement -