-
Advertisement
मंडी-करसोग रोड पर खाई में गिर गई Car एक की गई जान, दो Injured
सुंदरनगर। मंडी जिला में एक कार( car) के गहरी खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत( Death) हो गई जबकि 2 अन्य बुरी तरह से घायल( injured) हुए हैं। हादसा ( Accident) मंडी-करसोग रोड पर देर रात हुआ। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और मृतक के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
ये भी पढ़ेः Gohar में भाई के साथ खेल रहा एक वर्षीय मासूम बाल्टी में गिरा, डूबने से गई जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात एक ऑल्टो कार (एचपी 28बी-3248) चैलचौक से बाड़ू की तरफ आ रही थी। पाबो के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें तीन लोग सवार थे। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान केशव राम गांव नालनी, डाकघर बरोहकड़ी के रूप में हुई है जबकि पंकज कुमार जो कि बाड़ू में वन विभाग में फॉरेस्ट गॉर्ड के पद पर तैनात है और एक स्थानीय व्यक्ति मस्त राम घायल है। मृतक के परिजनों को तहसीलदार चच्योट ने 20 हजार रुपये की फौरी तौर पर राहत राशि प्रदान की। मृतक केशव राम भी वन विभाग में चौकीदार के पद पर तैनात था।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whatsapp Group

