-
Advertisement
Sunni में हादसाः खाई में गिरी सेब से लदी Pick Up, एक की गई जान
Last Updated on August 31, 2020 by saroj patrwal
शिमला। जिला के सुन्नी उपमंडल में सेब से लदी पिकअप (Pick Up) खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हुआ है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी रेफर कर दिया है।
ये भी पढ़ेः Corona Breaking: नाहन के 68 वर्षीय संक्रमित ने IGMC में तोड़ा दम
गवालपुर करसोग निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि वे ग्वालपुर से सेब लेकर सोलन स्थित फल मंडी के लिए निकले थे उनके साथ एक और पिकअप ( HP 30-3998) भी थी, जिसे महेंद्र सिंह( 49) निवासी गवालपुर चला रहा था । रात करीब डेढ़ बजे भराड़ा के निकट पिकअप ( HP 30-3998) खाई में गिर गई। इस में सवार महेंद्र सिंह( 49) निवासी गवालपुर व राम दयाल( 36) घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायल को सीएच सुन्नी ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने महेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि राम दयाल को प्रथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है। एएसआई दूलो राम के अनुसार हादसे तेज रफ्तार पर लापरवाही के चलते हुआ है।