-
Advertisement
खुशखबरी : Petrol-Diesel के दाम में आई बड़ी गिरावट, जानें आज का भाव
Last Updated on March 11, 2020 by
नई दिल्ली। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल में आई कमी के कारण पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel)के दाम में बुधवार को बड़ी गिरावट देखने में आई है। बुधवार को पेट्रोल के दाम 2 रुपए 69 पैसे कम होकर 70.20 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए हैं। वहीं, डीजल के दाम में भी 2.33 पैसे की गिरावट देखने में आई है। इस तरह से डीजल का भाव बुधवार को 63.01 रुपए पहुंच गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
जानकारी के लिए बता दें, सऊदी अरब और रूस के बीच ऑयल प्राइस वार (Oil Price War)छिड़ने से सोमवार को कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में 31 प्रतिशत तक कम हुई हैं। चूंकि, भारत पेट्रोलियम के लिए ज्यादातर आयात (Import) पर ही निर्भर है ऐसे में कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में कमी से देश के आयात बिल में कमी आएगी और इससे खुदरा कीमतें भी कम होंगी। 2020 में अब तक पेट्रोल के दाम 5 रुपए गिर चुके हैं। इस गिरावट के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 8-9 महीनों के सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं। दामों में 27 फरवरी से गिरावट जारी है।