इराक में अमेरिकी हमले का भारत को नुकसान, लगातार चौथे दिन बढ़े Petrol-Diesel के दाम

इराक में अमेरिकी हमले का भारत को नुकसान, लगातार चौथे दिन बढ़े Petrol-Diesel के दाम

- Advertisement -

नई दिल्ली। नए साल पर लोगों को राहत की जगह झटके ही मिलते जा रहे हैं। इराक में बगदाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक (Airstrike) के बाद कच्चे तेल की कीमत में इजाफा हुआ है। वहीं, तेल कंपनियों ने रविवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल (Petrol and diesel) की कीमतों में इजाफा कर दिया है। एक जनवरी को पेट्रोल व डीजल के दाम स्थिर थे लेकिन इसके बाद गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को इसमें इजाफा किया गया।


दिल्ली (Delhi) में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 10 पैसे बढ़ गई है, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में नौ पैसे। इसके बाद इन राज्यों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 75.54, 78.13, 81.13 और 78.48 रुपये प्रति लीटर हो गई है। डीजल की बात करें तो दिल्ली और कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत 11 पैसे बढ़ गई है, मुंबई में 12 पैसे। वहीं चेन्नई में भी डीजल का दाम 11 पैसे बढ़ा है, जिसके बाद इसकी कीमत क्रमश: 68.51, 70.87, 71.84 और 72.39 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

यह भी पढ़ें: जयराम का ऐलान- एमफिल, पीएचडी करने वालों की वेतन वृद्धि बहाल करने पर होगा विचार

अमेरिका ने गुरुवार रात इराक (Iraq) में एयर स्ट्राइक की। इस बड़ी घटना के बाद ब्रेंट क्रूड (कच्चा तेल) की कीमत काफी तेजी से बढ़ी है। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड करीब चार फीसदी महंगा होकर 69 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। एक्सपर्ट मान रहे हैं कि अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से तेजी जारी रह सकती है। शॉर्ट टर्म में क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल का स्तर भी छू सकता है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल मौजूदा कीमत से 1.5 से दो रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो सकता है।

हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस Link पर Click करें…

- Advertisement -

Tags: | India live | इराक | अमेरिकी हमला | भारत को नुकसान | चौथा दिन | Social media | पेट्रोल-डीजल के दाम | latest news | state news | abhi abhi
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है