-
Advertisement
Himachal में बन रही है Corona की दवाई, एडवांस्ड स्टेज पर पहुंचा काम
मंडी। इस वक्त पूरे विश्व के वैज्ञानिक और दवा निर्माता कंपनियां कोरोना (Corona) की दवाई बनाने में जुटे हुए हैं। ऐसे में हिमाचल (Himachal) का फार्मा हब कहा जाना वाला बीबीएन यानी बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ भी कोरोना की दवाई बनाने के कार्य में जुटा हुआ है। इस बात का खुलासा किया है प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने। आज मंडी जिला मुख्यालय के पत्रकारों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीबीएन में एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब है और यहां कई नामी कंपनियां दवाईयों का निर्माण करती हैं।
यह भी पढ़ें: Jai Ram से बैठक के बाद धवाला ने किसको लिया आड़े हाथ- कही यह बड़ी बात- जानिए
हाईड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का निर्माण भी यहीं पर हो रहा है और इसे पूरे विश्व को सप्लाई किया जा रहा है। सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस संदर्भ में आग्रह किया था। बीबीएन (BBN) की जो बड़ी दवा निर्माता कंपनियां हैं वह कोरोना की दवाई बनाने में जुटी हुई हैं। उन्होंने नाम लिए बगैर दो कंपनियों का जिक्र करते हुए बताया कि यहां दवा निर्माण का कार्य एडवांस्ड स्टेज पर है। उन्होंने कहा कि अभी इसपर कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन दवाई बनाने में यदि सफलता मिलती है तो यह प्रदेश के लिए गर्व की बात होगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

