-
Advertisement
ऊना की सड़कों पर फेंके लड़कियों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी के फोटो
Last Updated on November 11, 2022 by sintu kumar
गगरेट। हिमाचल विधानसभा चुनाव मतदान से ठीक एक दिन पहले ऊना जिला में कांग्रेस प्रत्याशी के लड़कियों के साथ के फोटो सड़कों पर फेंके गए हैं। मामला गगरेट से सामने आया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के लड़कियों के साथ के फोटो के हजारों की संख्या में पर्च बनाकर सड़कों पर फेंक दिए गए। गगरेट की सड़कों पर फेंके गए इन पर्चों पर भद्दे कमेंट भी लिखे गए हैं। यह मामला गगरेट से होते हुए ऊना जिला के रास्ते विदेश तक पहुंच गया है। इस फोटो में दिखाई गई एक लड़की इस समय लंदन में है। इस लड़की ने बताया कि चैतन्य शर्मा उसका क्लासफेलो (सहपाठी) है और करीब 7-8 साल पुरानी किसी जन्मदिन की यह फोटो हैं, जिसे सड़कों पर फेंका गया है।
यह भी पढ़ें:कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प, बेटों से मारपीट पर बंबर ठाकुर ने किया चक्का जाम
लड़की ने चैतन्य शर्मा को अपना दोस्त और भाई से भी बढ़कर बताया है। लड़की ने हैरानी जताई है कि उसकी मर्जी के बिना इस तरह से उसकी फोटो को सड़कों पर फेंकना गलत है। लड़की ने पर्चे फेंकने वाले पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में चैतन्य शर्मा ने कहा कि मुझे बेहद दुख है कि इतनी स्तरहीन राजनीति की जा रही है। उन्होंने फोटो में दिखने वाले लोग अपने अपने कार्यों के चलते कुछ विदेशों में सेटल हो गए हैं। उन्हें यहां की राजनीति से कोई मतलब नहीं है। चैतन्य शर्मा ने कहा कि उनके विरोधी अपनी जमानत जब्त होता देख बौखला गए हैं और ऐसी औछी हरकतों पर उतर आए हैं।