- Advertisement -
सुरेश रंजन/ नेरवा। नेरवा-चौपाल रोड पर खगना के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में लुढ़क गई है। इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम करीब साढ़े 6 बजे संजीव कुमार पुत्र प्रेम सिंह गांव जारला रोहड़ू, राकेश पुत्र गोपाल दास निवासी शिमला व सत्या देवी पत्नी छज्जू राम निवासी चाड़च ध्वास नेरवा से चैपाल की तरफ पिकअप में जा रहे थे। खगना के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इसमें उक्त तीनों घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। मामले की पुष्टि करते हुए हैड कांस्टेबल अंकुश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
- Advertisement -