-
Advertisement
हिमाचल: अनियंत्रित होकर पिकअप खाई में लुढ़की, परखच्चे उड़े
Last Updated on August 27, 2021 by Sintu Kumar
रिकांगपिओ। हिमाचल (Himachal) के किन्नौर (Kinnaur) से एक बार फिर हादसे की खबर सामने आई है। किन्नौर जिले के शन्नम गांव के समीप एक पिकअप वैन (Pickup Van) दुर्घटना (Accident) का शिकार हो गई। इस हादसे में तीन लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी में भर्ती करावाया गया। वहीं, घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, किन्नौर के पूह खण्ड के तहत शुन्नम गांव समीप एक पिकअप वैन HP-62-3155 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें तीन लोग सवार थे। यह पिकअप वैन शुन्नम से एक किलोमीटर अगली तरफ अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें ज्ञाबुंग पीएचसी में भर्ती करवाया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: कुदरत का कहर जारी: हिमाचल के कई हिस्सों में भारी लैंडस्लाइड, एक की मौत
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…