- Advertisement -
सुंदरनगर। सिख पंथ के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 550वां प्रकाशोत्सव पर्व यहां धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में बीएसएल कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शिरकत की।
इस मौके पर निकाली गई शोभायात्रा की अगुवाई पंज प्यारों ने की। पंजाब से विशेष तौर पर पधारे गुरु के प्यारों ने गतका पेश कर समा बांध दिया। इस मौके श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे-आगे चल संगत ने झाडू लगा कर सेवा की। वहीं, विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा के उपलक्ष्य में जलेबी और चाय पकौड़ा का लंगर भी लगाया गया। देर शाम को शोभायात्रा के गुरुद्वारा पहुंचने पर गुरु का अटूट लंगर भी आयोजित किया गया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group … …
- Advertisement -