- Advertisement -
कांगड़ा। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर शनिवार को हिमाचल अभी अभी के मुख्य कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंचने पर हिमाचल अभी अभी के चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा ने उनका स्वागत किया। मंत्री वीरेंद्र कंवर ने यहां पर हिमाचल अभी अभी के स्टाफ से मुलाकात की और किस तरह से यहां से खबरें प्रसारित होती हैं, उस कार्यप्रणाली को जाना।
- Advertisement -