-
Advertisement
रामायण के सेट से लीक हुई रणबीर कपूर व साई पल्लवी की तस्वीरें
Ram Sita’s first look: डायरेक्टर नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों खूब सुर्खियां बंटोर रही हैं। इस फिल्म को लेकर रोजाना नई-नई अपडेट सामने आ रही है। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जहां भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं, वहीं साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और सेट से कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया पर राम और सीता की तस्वीर लीक हो गई हैं, जिन्हें देखकर फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं। एक्टर रणबीर लंबे बालों और क्लीन शेव में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने गले में मोतियों की माला और कान में कुंडल और बाजू बंद भी पहना हुआ है।
https://twitter.com/Advait_RK/status/1784099838759674308
इन तस्वीरों में रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor), भगवान राम के किरदार में और साई पल्लवी(Sai Pallavi) माता सीता के रोल में दिखाई दे रही है। रणबीर और साई ने राजशाही कपड़े पहने हुए हैं। कहा जा रहा है कि रामायण में सनी देवल, भगवान हनुमान के किरदार में और साउथ एक्टर यश, रावण के रोल में नजर आएंगे। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिल्म की लीड स्टारकास्ट का लुक देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों पर नेटिजंस अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं, हालांकि कुछ यूजर्स ने कहा कि सीता के रोल में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को भी लिया जा सकता था। वहीं कुछ लोगों ने साई पल्लवी और रणबीर कपूर की जोड़ी को मिसमैच टैग भी दिया।

