- Advertisement -
नई दिल्ली। प्रशासन द्वारा कजरी तीज, मोहर्रम और गणेश पूजा के दौरान प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। जिसके बाद बाद से त्योहारों के समय भी प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद करने के आदेश दिया गया। त्योहारों के दौरान यदि किसी व्यक्ति को प्लास्टिक यूज करते हुए पाया जाता है तो उसे कड़ी सजा मिलेगी।
निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक, पालीथिन अथवा इससे सम्बन्धित सामग्रियों का प्रयोग करने पर आयोजकों और समितियों पर कार्यवाही कर दस हजार रुपये तक का अर्थदण्ड भी वसूला जायेगा। इस आदेश में कहा गया है कि किसी भी दशा में प्रदूषण व गंदगी के मुख्य श्रोत प्लास्टिक के गिलास, चम्मच, कतोरि, थाली, पॉलीथिन व अन्य प्रतिबन्धित वस्तुओं का इस्तेमाल कतई नहीं करने दिया जायेगा। इन चीजों की जगह पर कपड़ा, कागज, पत्तल, प्रेस और मिट्टी से बने बर्तनों का उपयोग करने की अपील भी की गई है।
- Advertisement -