- Advertisement -
कुल्लू। पार्श्व गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) इन दिनों हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की मणिकर्ण घाटी ( Manikaran Valley)में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हें। वह पिछले तीन दिनों से घाटी में हैं और बर्फीली वादियों में खूब आनंद उठा रहे हैं। हालांकि सोनू निगम गुपचुप तरीके से घाटी पहुंचे हैं। लेकिन उनके आने की खबर फैलते ही फैन उनसे मिलने को लिए पहुंचे। वह जहां भी जाते हैं उनके फैन उनको घेर लेते हैं और उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं।
सोनू निगम भी लगातार सोशल मीडिया पर यहां की हसीन वादियों के वीडियो अपलोड़ कर रहे हैं। जिसमें सोनू निगम धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण के तोष आदि क्षेत्र में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान तोष में उनके लाईव म्यूजिक के तराने भी गूंजते हुए सुनाई दे रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया (Social Media) में वीडियो आने के बाद ही लोगों को उनके घाटी पहुंचने का पता चला है। इस दौरान वे मां को याद कर भावुक भी हुए। उन्होंने कहा कि मां उनके अंदर किसी ने किसी रूप में मौजूद है। बताया जा रहा है कि वह अगले दो दिन तक घाटी में ही रूकेंगे और यहां के मनोरम दृश्य को निहारेंगे।
- Advertisement -