-
Advertisement
हिमाचल: राज्यस्तरीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ी दिखा रहे अपना जौहर
Last Updated on October 4, 2021 by Vishal Rana
मंडी। देश और प्रदेश में बैडमिंटन खिलाड़ी (Badminton Player) अपना जौहर दिखा रहे हैं। जिसके चलते अब विदेशों में होने वाले बैडमिंटन मुकाबले के लिए भी हिमाचल के खिलाड़ियों का चयन किया गया है। वहीं, आगामी अतंरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के भी दो खिलाड़ी भी भाग लेंगे। यह जानकारी नेशलन बैडमिंटन एसोसिएशन के माहासचिव अजय सिंघानिया ने मंडी में दी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: रोमांचकारी खेल का हुआ आगाज, रिवर राफ्टिंग मैराथन सीरीज को राकेश पठानिया ने दिखाई हरी झंडी
वैटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ
अजय सिंघानिया ने मंडी में जारी मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोमवार को आयोजित किए गए वैटरन बैडमिंटन का शुभारंभ किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बैडमिंटन में देश के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में भी बैडमिंटन में खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में बैडमिंटन को और बुलंदियों पर ले जाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी, जिनमें वैटरन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। उन्होंने प्रदेश बैडमिंटन के कार्यों की सराहना भी की।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page