- Advertisement -
नई दिल्ली। हाल ही में सम्पन्न हुए एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण, 24 रजत व 30 कांस्य पदक सहित कुल 69 पदक जीते है। जिसमें हरियाणा ने इन खेलों में अपना दबदबा बनाते हुए कुल कुल पदकों के लगभग 25 प्रतिशत पदक राज्य के खिलाडिय़ों ने जीते हैं। हरियाणा के खेल मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि एशियन खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने कुल 17 पदक जीत कर देश में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि हरियाणा सरकार की तरफ से इन सभी खिलाडिय़ों को खेल नीति के अनुसार पुरस्कार राशि और नौकरी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज ने बताया कि राज्य के कुल 84 खिलाड़ी एशियन खेलों में भाग लेने के लिए जकार्ता पहुंचे थे, जिनमें कुल 26 खिलाडिय़ों ने पदक हासिल किए हैं। हरियाणा के खिलाडिय़ों ने इन खेलों में 5 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक और 7 कांस्य पदक हासिल किए हैं। इनमें एकल खिलाडिय़ों के तौर पर जीन्द के मनजीत सिंह ने 800 मीटर तथा पानीपत के नीरज चौपड़ा ने जवेलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीते हैं। इसी प्रकार रोहतक के अमित ने बॉक्सिंग, झज्जर के बजरंग पूनिया व चरखी दादरी की विनेश फोगाट ने कुश्ती में स्वर्ण पदक हासिल किए है।हरियाणा के खिलाडिय़ों ने इन खेलों में 5 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक तथा 7 कांस्य पदक हासिल किए हैं। इनमें एकल खिलाडिय़ों के तौर पर जीन्द के मनजीत सिंह ने 800 मीटर तथा पानीपत के नीरज चौपड़ा ने जवेलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीते हैं। इसी प्रकार रोहतक के अमित ने बॉक्सिंग, झज्जर के बजरंग पूनिया व चरखी दादरी की विनेश फोगाट ने कुश्ती में स्वर्ण पदक हासिल किए है।
जीन्द के लक्ष्य श्योराण व यमुनानगर के संजीव राजपूत ने शुटिंग में रजत पदक जीते है। इसी प्रकार सोनीपत की सीमा पुनिया ने महिला डिस्कश थ्रो, भिवानी के विकास कृष्ण ने बॉक्सिंग, झज्जर के दुष्यंत ने रोइंग तथा पानीपत के अभिशेष वर्मा ने शुटिंग में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा 3 टीमों ने रजत पदक जीते हैं, जिनमें घुडस्वारी, महिला हॉकी तथा महिला कबड्डी की टीमें शामिल हैं। इसी प्रकार पुरुष वर्ग की कबड्डी, हॉकी व रोइंग सहित 3 टीमों ने कांस्य पदक जीतने में सफलता प्राप्त की है। वहीं एकल मुकाबलों में 9 पुरुष व 2 महिलाओं ने पदक हासिल किए है वहीं टीम प्रतियोगिताओं में 6 पुरुष व 9 महिलाएं शामिल थी। इस प्रकार इन खेलों में कुल 15 पुरुषों व 11 महिलाओं ने एकल या टीम के सदस्य के तौर पदक जीतने में सफलता प्राप्त की है।
- Advertisement -