-
Advertisement

PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान, शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट
Last Updated on September 25, 2022 by Neha Raina
पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में एक बड़ा ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे (Chandigarh Airport) का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और देश के सभी लोगों को इस निर्णय की बहुत-बहुत बधाई देता हूँ।
ये भी पढ़ें-अंकिता भंडारी हत्याकांड: परिवार ने किया अंतिम संस्कार से इनकार, PM रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं
पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि भगत सिंह की जयंती के ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि स्वरुप एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है। उन्होंने यह तय किया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह (Bhagat Singh) के नाम पर रखा जाएगा। इसी के साथ पीएम मोदी ने चीतों को लेकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान और चीतों के नाम को लेकर देशवासियों से सुझाव मांगे हैं।
"भगत सिंह जी की जयंती के ठीक पहले उन्हें श्रद्धांजलि स्वरुप एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है | यह तय किया है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा |"
– पीएम @narendramodi.#MannKiBaat pic.twitter.com/qXvRVhbYxG
— Mann Ki Baat Updates मन की बात अपडेट्स (@mannkibaat) September 25, 2022
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक और जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हम उन्हें जितना जानेंगे, उनसे जितना सीखेंगे, हम सबको देश को उतना ही आगे लेकर जाने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय का एक विचार पूरी तरह से भारतीय था।
Missed the 93rd edition of 'Mann Ki Baat'?
Listen now from here – https://t.co/25NMXjadVw#MannKiBaat pic.twitter.com/jZdJ4pSNVy
— Mann Ki Baat Updates मन की बात अपडेट्स (@mannkibaat) September 25, 2022