-
Advertisement
JNV पेखूबेला की अनुष्का सर्वश्रेष्ठ कैडेट, पीएम मोदी ने दिया Gold Medal
Last Updated on January 30, 2020 by
ऊना। जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला की एनसीसी कैडेट अनुष्का शर्मा ने 71वें गणतंत्र दिवस समारोह (Republic day celebration) में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने समारोह में एनसीसी जूनियर विंग (Junior wing) की कमान संभालते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कैडेट (थल सेना) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अनुष्का को स्वर्ण पदक प्रदान किया। अनुष्का 9वीं की छात्रा है और उसकी विज्ञान विषय में खासी रुचि है। इसी के चलते गत वर्ष उनका चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए भी हुआ था। अनुष्का शर्मा ने प्रदेश के साथ-साथ स्कूल और माता-पिता का मान बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें: बर्फबारी से प्रदेश के 5 NH सहित 619 सड़कें बंद, जानें कितने दिन खिलेगी धूप
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…